दिल्ली

केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन, बिहार सहित पुरे देश में शोक की लहर

डेस्क: केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान का निधन हो गया। रामविलास पासवान कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में इमोशनल पोस्ट लिखा, पापा, अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन, मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट की

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन की खबर फैलते ही बिहार सहित पुरे देश में शोक की लहर छा गयी है। रामविलास पासवान ने दिल्ली स्थित एस्कॉर्टस हॉस्पिटल में अंतिम सास ली।

राजद प्रमुख एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने ट्वीट कर रामविलास पासवान के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट की है। लालू प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है, रामविलास भाई के असामयिक निधन का दुःखद समाचार सुन अति मर्माहत हूं। विगत 45 वर्षों का अटूट रिश्ता और उनके संग लड़ी तमाम सामाजिक, राजनीतिक लड़ाइयां आंखों में तैर रही है। रामविलास भाई, आप जल्दी चले गये. इससे ज्यादा कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं. ॐ शांति ॐ.

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है, रामविलास पासवान के असमय निधन का समाचार दुखद है। गरीब-दलित वर्ग ने आज अपनी एक बुलंद राजनैतिक आवाज खो दी। उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button