बिहार
ट्राइडेंट सेवा संगठन द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
ट्राइडेंट सेवा द्वारा पंचायत स्तर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने का लिया संकल्प : विवेकानन्द ठाकुर

ट्राइडेंट सेवा संगठन द्वारा बेनीपट्टी में परसौना में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया।
मौके पर संस्था के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम सब को पेड़ लगाने की संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि एक पेड़ कई जान बचा सकता है। पेड़ हम मनुष्य को स्वस्थ रखता है पर हम पेड़ का ख्याल नहीं रख पाते। विवेकानन्द ठाकुर ने बताया कि ट्राइडेंट सेवा निरंतर पेड़ लगाते रहेगा जिस से सम्माज और पर्यावरण की रक्षा हो।
उक्त मौके पर पंचायत अध्यक्ष नवीन झा ,गौरव झा,चेतनानन्द ठाकुर,राहुल कामत ,विकाश झा ,रंजीत झा सहित अन्य उपस्थित थे।